नोएडा, जनवरी 26 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सूरजपुर स्थित पुलिस लाइन में सोमवार को गणतंत्र दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि जसवंत सैनी राज्यमंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास विभाग उत्तर प्रदेश ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। कार्यक्रम में पुलिस की परेड ने लोगों में जोश भरा। प्रथम परेड कमांडर दीक्षा भोरिया सहायक पुलिस आयुक्त, द्वितीय परेड कमांडर शकील अहमद सहायक पुलिस आयुक्त औ तृतीय परेड कमांडर उप निरीक्षक नेकराम सिंह के नेतृत्व में परेड का मान प्रणाम ग्रहण किया गया। कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। इस मौके पर डीएम मेधा रूपम और अपर पुलिस आयुक्त डॉ. राजीव नारायण मिश्र (कानून एवं व्यवस्था), अपर पुलिस आयुक्त अजय कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ...