पुलिस की पकड़ से फरार आरोपी समेत तीन गिरफ्तार
मेरठ, मई 2 -- रेलवे रोड थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के दौरान पुलिस की पकड़ से फरार हुए आरोपियों में से तीन को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना मंगलवार रात की है, जब पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक स्कूटी की डिग्गी में अवैध शराब रखकर बेच रहा है। सूचना पर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम राजू सोनकर बताया। आरोप है कि जैसे ही पुलिस आरोपी को लेकर जाने लगी, उसके परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए और धक्कामुक्की कर उसे पुलिस की पकड़ से छुड़ाकर फरार करा दिया। इस मामले में उसी रात मुकदमा दर्ज कर पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। शुक्रवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी राजू सोनकर पुत्र चंद्रलाल, एकलव्य उर्फ भूरा और सुमन सोनकर को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.