पुलिस की पकड़ से दूर सुपरवाइजर से लूटपाट करने वाले बदमाश
अमरोहा, जून 6 -- दूध फैक्ट्री के सुपरवाइजर से लूटपाट करने वाले बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर बने हैं। मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात तीन बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव रहदरा निवासी अजय पुत्र जगदीश नगर में हसनपुर मार्ग पर संचालित उमंग डेयरीज में सुपरवाइजर के पद पर तैनात हैं। वह बीते बुधवार को ड्यूटी खत्म कर शाम करीब चार बजे बाइक से अपने गांव जा रहे थे। बस्ती मार्ग पर अहरौला तेजवन के पास सामने से एक बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने उनकी बाइक रुकवा ली थी। यह भी पढ़ें- सुपरवाइजर से लूटपाट के मामले में रिपोर्ट एक बदमाश ने उन्हें तमंचे के बल पर कब्जे में ले लिया व शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद जेब में रखे 24 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया था। विरोध जताने पर बदमाशों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.