संवाददाता, मार्च 21 -- Kanpur Police: यूपी के कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां गोविंदनगर में किराये पर रहने वाले युवक ने पुलिस के डर से गुरुवार शाम को फंदा लगाकर जान दे दी। दरअसल,पड़ोस में रहने वाली महिला से मोबाइल मांगने पर उसका विवाद हो गया था। महिला ने उसे पीटने के बाद पुलिस बुला ली, जिसे देखकर युवक डर गया और खुद को कमरे में बंद कर लिया। पुलिस बाहर खड़े होकर दरवाजा खटखटाती रही और युवक ने फांसी लगा ली। मूलरूप से कन्नौज के ठठिया बसावनपुरवा में रहने वाले हाकिम सिंह मजदूरी करते हैं। हाकिम ने बताया कि वह पांच साल से गोविंदनगर नटराज सिनेमा के पास सुमित पाल के मकान में किराये पर रह रहे हैं। घर पर शुक्रवार को नवरात्र की पूजा थी। इस वजह से गुरुवार को पत्नी नीलम देवी के साथ सामान खरीदने गए थे। बड़ा बेटा अरुण पत्नी के साथ ससुराल में...