औरैया, जून 13 -- अजीतमल, संवाददाता। अटसू चौकी क्षेत्र के जदुवंशपुर गांव स्थित एक बाग में चल रही जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश से हड़कंप मच गया। पुलिस को देखते ही जुआरी भागने लगे। इस दौरान एक युवक कांटेदार तारों में उलझकर घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए सीएचसी अजीतमल पहुंचाया। मौके से छह लोगों को पकड़कर उनके कब्जे से 16,100 रुपये नकद और ताश की गड्डी बरामद की गई। जानकारी के अनुसार 10-11 जून की रात मुखबिर से सूचना मिलने पर अटसू चौकी प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ जदुवंशपुर गांव के एक बाग की घेराबंदी की। पुलिस के पहुंचते ही वहां ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगा रहे लोगों में भगदड़ मच गई। कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले, जबकि पुलिस ने छह लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों में चिटकापुर निवासी प्रिंस, हैदरपुर निवासी संदीप कुमार, हजारीपुर...