संवाददाता, अगस्त 10 -- सहारनपु के देहात कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरा कदीम में दुष्कर्म के आरोप में पुलिस दबिश के बाद 30 वर्षीय राजमिस्त्री शमीम ने फंदे से लटककर जान दे दी। मृतक के भाई नदीम ने पुलिस पर उत्पीड़न और दबाव बनाने का आरोप लगाया है। मृतक की दो साल पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। नदीम के मुताबिक, शनिवार को एक बालिग युवती के पिता ने उसके भाई व एक अन्य के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दी थी। युवती ने आरोप लगाया था कि सहारनपुर से ऑटो में लौटते समय उसे हकीकतनगर की गलियों से सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया गया।दबिश से तंग आकर खुदकुशी की पुलिस के अनुसार शमीम मामले में नामजद नहीं था जबकि तहरीर में उसकी संलिप्तता बताई गई थी। वहीं, नदीम का कहना है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस उसकी तलाश में पहुंची तो शमीम ...