गिरडीह, नवम्बर 1 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद पुलिस की दबिश में आकर दुष्कर्म के दो आरोपियों ने शुक्रवार को गिरिडीह कोर्ट मे सरेंडर कर दिया। इसमें बेंगाबाद फुरसोडीह के शिबू मंडल और भरत मंडल शामिल है। जबकि इस मामले के मैनेजर मंडल पुलिस की नजरों से फरार चल रहा है। इस सिलसिले में बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मैनेजर मंडल की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की छापामारी अभियान जारी है और गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसकी खाक छान रही है। कहा कि मैनेजर मंडल के शीघ्र कोर्ट में सरेंडर नहीं करने पर उसके घर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। यह मामला बेंगाबाद थाना कांड संख्या 142/2025 से जुड़ा हुआ है। इस मामले में पांच लोगों को प्राथमिक अभियुक्त बनाया गया था। इसमें एक आरोपी को पुलिस ने घटना के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जबकि दूसरे अभियुक्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.