नई दिल्ली, दिसम्बर 29 -- राजस्थान के झालावाड़ जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे में है। चाकूबाजी के एक संदिग्ध मामले में हिरासत में लिए गए 20 वर्षीय युवक अनिल की कोटा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। अनिल के परिजनों का आरोप है कि पुलिस की बर्बरता ने उसकी जान ली है, जबकि पुलिस प्रशासन इसे भागने के दौरान हुई दुर्घटना बता रहा है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव व्याप्त है और अस्पताल से लेकर मोर्चरी तक भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। आधी रात को घर से उठा ले गई थी पुलिस मामला 18 दिसंबर का है, जब झालावाड़ की कच्ची बस्ती (जेल रोड) निवासी अनिल को कोतवाली पुलिस ने हिरासत में लिया था। परिजनों के अनुसार, पुलिसकर्मी देर रात घर पहुंचे और दरवाजा खुलवाकर अनिल को जबरन अपने साथ ले गए। अनिल के भाई रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.