संतकबीरनगर, मार्च 21 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की सूचना पर पहुंची डायल 112 और स्थानीय पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामला कुछ ही देर में सुलझ गया। जांच में सामने आया कि बाइक चोरी नहीं हुई थी, बल्कि भूलवश दोनों वाहनों की अदला-बदली हो गई थी।थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि 19 मार्च को ग्राम बलही निवासी एक व्यक्ति ने डायल 112 पर अपनी बाइक चोरी होने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पीआरवी टीम और स्थानीय थाने की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। मामले की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पता चला कि घटना चोरी की नहीं थी। बल्कि एक अन्य व्यक्ति सब्जी खरीदने के लिए पहुंचा था। दोनों बाइकों का मॉडल और रंग लगभग एक जैसा होने के कारण उसने गलती से दूसरी बाइक में अपनी चाबी लगाकर उसे स्टार्ट किया और अपने घर चला गया...