एटा, अप्रैल 7 -- पति से विवाद के बाद महिला ने फांसी लगा ली। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सही समय पर पहुंचकर महिला को फांसी के फंदे से नीचे उतारा। काउंसलिंग कर परिजनों के साथ रवाना किया। मिशन शक्ति टीम के सराहनीय कार्य की सराहना की जा रही है। मंगलवार को मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के तहत थाना बागवाला पर गठित मिशन शक्ति टीम गांव नगला देशी में चौपाल लगाकर जागरुक कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि गांव में पति-पत्नी के मध्य हुए विवाद के बाद पत्नी ने फांसी लगाने का प्रयास किया है। जिस पर तत्परता दिखाते हुए मिशन शक्ति टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर महिला को बचाकर सीएचसी बागवाला लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद महिला स्वस्थ है। काउंसलिंग करने के बाद महिला को उसके ससुरालियों के साथ सकुशल रवाना कर दिया गया। मिशन शक्ति टीम ने सराहनीय ...