मऊ, अप्रैल 15 -- रानीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के रामपुर बखरिया गांव में मंगलवार की दोपहर अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। खुरहट-रानीपुर मार्ग के पास खेतों में गेहूं की कटाई के बाद बचे डंठलों में लगी यह आग पछुआ हवा के कारण तेजी से लगभग एक किमी के दायरे में फैल गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास खड़ी गेहूं की तैयार फसल भी इसकी चपेट में आने वाली थी। इससे किसानों को बड़े आर्थिक नुकसान का खतरा पैदा हो गया था। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही रानीपुर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार और सब इंस्पेक्टर रामाज्ञा अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- आग लगने से 100 बीघे खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख पुलिस बल ने स्थानीय ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड के साथ मिलकर आग बुझाने का मोर्चा संभाला। किसानों ने भी आग को बढ़ने से रोकने के लिए ट्रैक्टर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.