बलरामपुर, जून 23 -- बलरामपुर, संवाददाता। जनसेवा और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर साबित करते हुए पुलिस की आपातकालीन सेवा यूपी-112 ने गुम हुए एक दिव्यांग किशोर को खोजकर सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परेशान परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई। सोमवार रात 10.43 बजे यूपी-112 को इवेंट संख्या 36667 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना गौरा चौराहा क्षेत्र के ग्राम नंदनगर से 17 वर्षीय एक बालक लापता हो गया है। सूचना देने वाले जाहिद अली ने बताया कि बालक गुलाबी शर्ट व काला लोअर पहने है। उसकी तलाश के लिए तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर पीआरबी-6977 की टीम तत्काल सक्रिय हुई और घटनास्थल पर पहुंचकर खोजबीन शुरू की। पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों...