बुलंदशहर, मई 19 -- कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र निवासी एक युवक का पुलिस की टोपी पहने वीडियो वायल हुआ। वहीं दूसरा वीडियो हथियारों के साथ वायरल है। वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान समाचार पत्र पुष्टि नहीं करता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हुई। एक वीडियो में युवक ने पुलिस की टोपी पहनी हुई है। वहीं दूसरी में हथियार लिया हुआ है। वीडियो में दिख रहा युवक कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले का निवासी बताया जा रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद लोग विभिन्न प्रकार की टिप्पणी कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...