गाज़ियाबाद, फरवरी 22 -- ट्रांस हिंडन, वरिष्ठ संवाददाता। टीलामोड़ थानाक्षेत्र की भारत सिटी सोसाइटी में तीन नाबालिग बहनों के नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने जांच रिपोर्ट तैयार कर ली है। पुलिस ने जांच में तीनों बच्चियों की मौत को आत्महत्या ही माना है। जल्द ही इसे उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। फॉरेंसिक रिपोर्ट में नए तथ्य आए तो जांच दोबारा खोली जाएगी। भारत सिटी सोसाइटी निवासी चेतन कुमार की तीन बेटियां 16 वर्षीय निशिका, 14 वर्षीय प्राची और 12 वर्षीय पाखी ने चार फरवरी को तड़के नौवें फ्लोर से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। एक साथ तीन नाबालिग बहनों की मौत को लेकर तमाम सवाल उठ रहे थे। हालांकि, पुलिस ने अपनी जांच में तीनों बच्चियों की मौत को आत्महत्या ही माना है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने करीब 17 दिन तक जांच की और...