सीवान, मई 28 -- पचरुखी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के जसौली नया टोला में मंगलवार की देर शाम गुड्डू सिंह की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। जबकि पुलिस हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए संभावित सभी ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी में जुटी है। लेकिन, अबतक हत्यारे पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। हालांकि पुलिस कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। यह भी पढ़ें- पुलिस की छापेमारी जारी, रिश्तों में दरार और पुरानी रंजिश की भी जांचजांच का आधार पुलिस से जुड़े सूत्रों के अनुसार, युवक को फोन कर घर से बाहर बुलाया गया था। इसी बिंदु को जांच का मुख्य आधार माना जा रहा है। पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल, आपसी संबंध और हाल के विवादों की गहराई से पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक कुछ दिन पहले ही पिता की बीमारी की सूचना पर बाहर से गांव ल...