रामगढ़, अप्रैल 6 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। पतरातू थाना क्षेत्र के रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य पर दोबारा फायरिंग की साजिश रच रहे राहुल दुबे गिरोह के नेटवर्क को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ध्वस्त कर दिया। गुप्त सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाकर 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियार, कारतूस, वाहन और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने इस संदर्भ में रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। उन्होंने बताया कि एमजीसीपीएल कंपनी द्वारा बिना लेवी दिए काम शुरू करने से नाराज गिरोह के सदस्य फिर से फायरिंग की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। इसके बाद एएसपी सह एसडीपीओ पतरातू गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर इलाके में नाकेबंदी और चेकिंग अभियान तेज किया गया। चेकिंग के दौरान पतरातू रेलवे ओवरब्...