गोपालगंज, फरवरी 28 -- कुचायकोट। गोपालपुर थाना पुलिस की तत्परता से शुक्रवार की रात ट्रक चोरी की घटना टल गई। उत्तर प्रदेश के देवरिया निवासी शंकर प्रसाद वर्णवाल का ट्रक मोतिहारी से लौटते समय मांझा थाना क्षेत्र के गिरि पेट्रोल पंप के पास खड़ा था। चालक के चाय पीने के दौरान चोर ट्रक लेकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा ने सेमरा-बघउच पथ पर चाड़ी गांव के समीप नाकाबंदी कर दी। पुलिस की घेराबंदी देख चोर ट्रक छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...