रायबरेली, अप्रैल 27 -- डलमऊ, संवाददाता। डलमऊ थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की रात करीब डेढ़ बजे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें 50 हजार रुपये का इनामी गैंगस्टर घायल हो गया। पुलिस ने घायल गैंगस्टर को अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़े गए आरोपी के पास अवैध असलहा और एक कंटेनर बरामद हुआ है, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए रविवार रात डलमऊ पुलिस मकनपुर तिराहे पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान आईटीबीपी केंद्र के सामने ग्राम भटनी हार के पास एक संदिग्ध कंटेनर आता दिखा। यह भी पढ़ें- मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया बदमाश घायल पुलिस टीम ने जब कंटेनर को रुकने का इशारा किया तो चालक ने कंटेनर की स्पीड बढ़ा दी। इसके बाद पुलिस ने कंटेनर का पीछा शुरू कर दि...