बरेली, अप्रैल 18 -- शीशगढ़। शनिवार की सुबह पुलिस की गोकशी की तैयारी कर रहे तस्करों से मुठभेड़ हुई। तस्करों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की। पुलिस के आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग करने पर दो तस्करों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायलों को गिरफ्तार कर तमंचा, कारतूस एवं पशु काटने के उपकरण बरामद किए। बरगवां में किच्छा नदी किनारे गत तीन अप्रैल को गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने पर शीशगढ़ थाने में दर्ज मुकदमा की जांच को पुलिस की टीम शनिवार की सुबह पनवड़िया पुल के पास गश्त कर रही थी। पुलिस को कुछ लोगों द्वारा पशुओं का वध करने की तैयारी करने की सूचना मिली। पुलिस के घेराबंदी करने पर तस्करों ने सुबह 5.00 बजे पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने अपने को बचा कर आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.