भोपाल, मई 23 -- ट्विशा शर्मा मौत के मामले में भोपाल पुलिस ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अहम जानकारियां दीं। पुलिस ने बताया कि ट्विशा के आरोपी पति समर्थ सिंह ने कोर्ट में सरेंडर नहीं किया था बल्कि उसे हिरासत में लिया गया है। भोपाल के पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हम समर्थ सिंह से पूछताछ के लिए 7 दिन की रिमांड की मांग करेंगे। पुलिस आयुक्त के मुताबिक समर्थ जबलपुर कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था। इस दौरान पुलिस की टीम भी वहां मौजूद थी और तभी उसे हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी लेकिन हमें अंदाजा नहीं था कि वह कोर्ट में जाएगा। हां लेकिन ये जरूर है कि अग्रिम जमानत कैंसिल होती है तो शायद एक विकल्प रहता है और हम हर पहलू पर काम कर रहे थे। यह भी पढ़ें- ट्विशा शर्मा केस: पिता ...