फरीदाबाद, अप्रैल 1 -- फरीदाबाद। पल्ला थाना पुलिस ने इस्माइलपुर इलाके में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान गिरफ्तारी से बचने के लिए एक युवक ने पुलिस गाड़ी की खिड़की में सिर मारकर शीशा तोड़ दिया। किसी तरह पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मंगलवार देर रात पुलिस को गश्त के दौरान सूचना मिली कि निखिल विहार में कुछ युवक गली में शराब पीकर उत्पात मचा रहे हैं। मौके पर पहुंची टीम ने आकाश यादव, शिवम और साहिल को काबू किया। तीनों युवक सड़क पर शराब पीते हुए गाली-गलौज कर रहे थे और आपस में मारपीट कर रहे थे। इसी दौरान एक आरोपी साहिल ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस वाहन का शीशा तोड़ दिया और खुद को चोट मार ली। पुलिसने तीनों आरोपियों का मेडिकल करवान...