पुलिस की कार्रवाई से रेहड़ी-ठेला व्यवसायियों में भय का माहौल
भदोही, जून 8 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर क्षेत्र में रेहड़ी, ठेला और खोमचा लगाकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले छोटे व्यवसायियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। आरोप है कि सड़क किनारे ठेला लगाते ही पुलिस शांति भंग की आशंका में उन्हें पाबंद कर रही है, जिससे गरीब वर्ग में भय और आक्रोश व्याप्त है। व्यवसायियों का कहना है कि महंगाई और बेरोजगारी के दौर में वे छोटे-मोटे व्यवसाय के जरिए परिवार का पेट पाल रहे हैं, लेकिन पुलिस की लगातार कार्रवाई से उनका कामकाज प्रभावित हो रहा है। उनका आरोप है कि ठेला लगाते ही पुलिसकर्मी उन्हें वहां से हटाने के साथ हिरासत में लेकर शांति भंग की आशंका में पाबंद कर देते हैं, जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है。
व्यवसायियों की मांग व्यवसायियों ने कहा कि यदि प्रशासन वैकल्पिक व्यवस्था या निर्धारित स्थान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.