पूर्णिया, मई 29 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। एसपी स्वीटी सहरावत के निर्देश पर पुलिस ने बीते 24 घंटे में विभिन्न मामलों में कुल 33 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसमें शराब के मामले में 17 आरोपी गिरफ्तार किए गए। अजमानतीय मामलों के 07, अन्य कांडों में 07, हत्या के एक एवं पॉक्सो के एक आरोपी शामिल हैं। पुलिस ने नियम विरूद्ध वाहन परिचालन पर 63 हजार का जुर्माना लगाया। साथ ही वाहन चालकों से मोटर वाहन अधिनियम के निर्धारित गाइड लाइन के मुताबिक वाहन परिचालन की अपील की गई। इसके अलावा बैंक तथा अन्य वित्तीय संस्थाओं के साथ ज्वेलरी शॉप पहुंच कर पुलिस ने वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- पुलिस की कार्रवाई में 33 गिरफ्तार शिक्षण संस्थानों एवं पार्कों में पुलिस की उड़ान टीम की गश्त होती रही। पुलिस ने आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के ...