पुलिस की कार्रवाई में 18 गिरफ्तार
पूर्णिया, जून 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। एसपी स्वीटी सहरावत के निर्देश पर पुलिस ने बीते 24 घंटे में विभिन्न मामलों में कुल 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसमें शराब के मामले में 10 आरोपी गिरफ्तार किए गए। इसके अतिरिक्त अजमानतीय मामलों के 04, अन्य कांडों में 03 एवं रेप अथवा पॉक्सो के एक आरोपी शामिल हैं। पुलिस ने नियम विरूद्ध वाहन परिचालन पर 3 लाख 51 हजार 500 रुपये का जुर्माना किया गया। इसके अलावा पुलिस ने अपराध नियंत्रण के लिए वाहनों एवं संदिग्धों की गहन तलाशी ली। साथ ही वित्तीय संस्थानों तथा ज्वेलरी शॉप का जायजा लिया गया। यह भी पढ़ें- पुलिस की कार्रवाई में 18 गिरफ्तार यह भी पढ़ें- पुलिस की कार्रवाई में 26 गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.