जहानाबाद, अप्रैल 13 -- मेहंदिया, निज संवाददाता। न्यायालय द्वारा निर्गत एनबीडब्ल्यू वारंट के आलोक में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में छोटू दास एवं कारा दास, दोनों ग्राम इंजोर तथा संजय सिंह, ग्राम उसरी शामिल हैं। बताया जाता है कि तीनों आरोपित काफी समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे और फरार चल रहे थे, जिसके कारण इनके विरुद्ध वारंट जारी किया गया था। पुलिस को इनकी तलाश काफी दिनों से थी और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाकर इन्हें अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- लखीसराय : तेतरहाट पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...