मुजफ्फरपुर, जुलाई 21 -- साहेबगंज, हिसं। दिल्ली में आंदोलनकारियों पर हुई पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ मंगलवार को साहेबगंज बाजार में कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च में शामिल बुद्धिजीवी विभिन्न स्लोगन लिखे तख्ती को हाथों में लिए हुए थे। मार्च में डॉ. अजीमुल्लाह अंसारी, रामनारायण राय, फारूक अंसारी, संजय यादव, विद्यासागर, रामनाथ पासवान, सुरेश पासवान आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...