रुडकी, दिसम्बर 25 -- लक्सर फ्लाईओवर पर बुधवार को पेशी पर लाए जा रहे गैंगस्टर विनय त्यागी को दिनदहाड़े गोली मारने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें हरिद्वार, मुजफ्फरनगर और मेरठ में लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस की छह से अधिक टीमों ने बुधवार पूरी रात दस से अधिक जगहों पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया। इनमें से कुछ को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। बाकी से पुलिस अभी पूछताछ करके जानकारी जुटा रही है। पुलिस के साथ ही एसओजी को भी लगाया गया है। डीजीपी खुद इस पूरे मामले को मॉनिटर कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.