देवरिया, अप्रैल 3 -- देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। पुलिस की आंख में धूल झोंक कर फरार नकली नोट के सरगना विवेक यादव ने अपनी एक और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसमें वह खुद को बेगुनाह बताते हुए राजनीतिक दलों के साथ ही मीडिया को भी कोसते हुए दिख रहा है। वीडियो किसी गाड़ी में चलते हुए बनाया गया है। हलांकि इस वीडियो के सत्यता की पुष्टि 'हिन्दुस्तान' नहीं करता है।वायरल वीडियो में विवेक यादव कह रहा है कि चुनाव लड़ने की उसकी तैयारी ही गुनाह बन गया। उसे राजनीतिक षडयंत्र के तहत फंसाने की कोशिश की जा रही है, जबकि वह बेगुनाह है। वह कहता है कि उसके पास कितनी संपत्ति है प्रशासन इसकी निष्पक्ष जांच करा सकता है। बिना जांच के उसे फर्जी मुकदमे में फंसाया जा रहा है। राजनीतिक दल व मीडिया उसे बड़े अपराधी के तौर पर पेश कर रही हैं । मैं भी किसी का बेटा हूं, किस...