बागपत, जून 21 -- बालैनी। बालैनी टोल प्लाजा पर पुलिस का फर्जी कार्ड लेकर फ्री में टोल से निकल रहे युवक को टोलकर्मियों ने पकड़ लिया जिसके बाद वहां जमकर हंगामा हुआ और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बताया गया कि क्षेत्र के टोल प्लाजा पर आए दिन पुलिस के फर्जी कार्ड लेकर कार चालक टोल से फ्री निकलने का प्रयास करते रहते है। शनिवार को भी एक युवक पुलिस का फर्जी कार्ड दिखाकर टोल से फ्री निकलने की कोशिश करने लगा। टोलकर्मियों को शक हुआ तो उन्होंने उसे पकड़ लिया और उससे उसकी तैनाती का स्थान पूछने लगे लेकिन वह सही जवाब नही दे पाया जिसके बाद वहां जमकर हंगामा हुआ। पुलिस भी मौके पर पहुँच गई। बाद में युवक ने अपनी गलती मानी और आगे से ऐसा नही करने का आश्वासन दिया जिसके बाद उसे जाने दिया गया। सवाल यह उठता है कि पुलिसकर्मी का फर्जी कार्ड मिलने के बाद भी आरोपी युवक के...