मिर्जापुर, दिसम्बर 10 -- मिर्जापुर। नगर के कटरा कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में बीते पांच दिसंबर की रात घर में घुस कर युवती पर धर्म परिवर्तन कर शादी के लिए तैयार न होने पर ब्लेड से गला काटने के आरोपी अब्दुल उर्फ सैफ पर जब पुलिस ने दबाव बनाया तो वह मानसिक दबाव में आ गया। पुलिस की माने तो बढ़ते दबाव के कारण वह तीन दिन पहले ही गंगा में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। मंगलवार को शाम चार बजे गंगा से शव बरामद करने के बाद जब पुलिस पोस्टमार्टम हाउस लेकर पहुंची तो शव काफी फूला हुआ था। शव की स्थिति देख चिकित्सकों ने भी दो से तीन दिन पूर्व डूबने की संभावना जता रहे थे। हालांकि, घटना के तत्काल बाद पुलिस के आला अधिकारी सक्रिय हो गए और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कराने लगे। यहीं नहीं पुलिस ने अब्दुल उर्फ सैफ के परिवार के सदस्यों के साथ...