प्रयागराज, मार्च 10 -- शहर के सुभाष चौराहे के समीप सोमवार शाम पुलिस का घेरा तोड़ते हुए कार सवार तेज गति से फरार हो गए। जबकि, पुलिस की चेकिंग के दौरान एडिशन सीपी और डीसीपी नगर तक मौजूद थे। आलाधिकारियों के सामने हुए दुस्साहस को देख पुलिस टीम ने करीब तीन किमी तक पीछा करते हुए कार सहित युवकों को पकड़ लिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में चेकिंग के डर से भागने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एडिशनल सीपी डॉ अजयपाल शर्मा और डीसीपी नगर मनीष शांडिल्य की मौजूदगी में सिविल लाइंस थाना पुलिस सोमवार की शाम सुभाष चौराहे के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच काली फिल्म लगी एक कार आती दिखी। पुलिस ने कार को रोका और खिड़की का शीशा खोलने को कहा। लेकिन, कार चालक चंद सेकेंड में दर्जनों पुलिसकर्मियों के घेरे को तोड...