पुलिस कास्टेबिल भर्ती का केन्द्रों पर हुआ रिहर्सल
कानपुर, जून 6 -- कानपुर देहात, संवाददाता। पुलिस कास्टेबिल एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा को लेकर निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर डीएम कपिल सिंह एवं एसपी श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय ने परीक्षा केंद्रों पर आयोजित रिहर्सल एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम कपिल सिंह और एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, स्ट्रांग रूम, कंट्रोल रूम व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों एवं संबंधित अधिकारियों को परीक्षा के दौरान शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.