चित्रकूट, जनवरी 28 -- चित्रकूट। संवाददाता बरगढ़ कस्बे में पीड़ित कारोबारी अशोक केसरवानी और उनके परिवार से बुधवार को सपा के 18 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। घटना की जानकारी लेने के साथ ही प्रतिनिधि मंडल ने कातिलों पर सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की सरकार से मांग की। आरोप लगाया कि पुलिस ने अगर सही समय पर कार्रवाई करती तो शायद कारोबारी के बेटे की जान बचाई जा सकती थी। इस मामले को पार्टी अध्यक्ष से अवगत कराया जाएगा। बीते गुरुवार की शाम बरगढ़ कस्बे के रहने वाले कपड़ा कारोबारी अशोक केशरवानी के बेटे आयुष केसरवानी की अगवा करने के बाद हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्या में शामिल एक कातिल को मुठभेड़ में मार गिराया था। जबकि दूसरे कातिल के पैर में गोली लगी थी। घटना के बाद लगातार दो दिन बरगढ़ में भीड़ ने काफी बवाल भी किया था।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.