पुलिस कार्रवाई : 222 ठिकानों पर रेड कर 95 फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
बोकारो, अक्टूबर 5 -- एसपी नाथु सिंह मीणा के निर्देशन में आपराधिक घटनाओं के रोकथाम, लंबित मामलों के निष्पादन, संगीन मामलों में फरार आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए शनिवार रात बड़ी पुलिस कार्रवाई कर 95 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जो बोकारो के अलावा प्रदेश की अबतक की सबसे बड़ी पुलिस कार्रवाई है। अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से की गई इस कार्रवाई से बोकारो पुलिस ने कीर्तिमान स्थापित कर इतिहास तो रचा ही दूसरे जिला बल के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस बड़ी कार्रवाई के लिए योजनाबद्ध तरीके से एसपी के देखरेख में थानावार कुल 74 छापेमारी दल का गठन किया गया था, जिसमें 250 तेजतर्रार पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया। इन 74 पुलिस टीम ने उपलब्ध बल के साथ चिन्हित व संभावित 222 ठिकानों पर ताबडतोड़ छापेमारी की। जब जिले में आम नागरिक चैन की नींद सो रहे थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.