पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं पर हुई सुनवाई
छपरा, अप्रैल 10 -- छपरा, हमारे संवाददाता। जिले के अलग-अलग थानों के 50 से अधिक फरियादी शुक्रवार को सीनियर एसपी विनीत कुमार के कार्यालय पहुंचेl जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में फरियादी अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इस दौरान लोगों ने भूमि विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद, साइबर अपराध सहित विभिन्न मामलों से संबंधित शिकायतें दर्ज कराईं। जनसुनवाई के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत पर नियमानुसार त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि आम जनता को समय पर न्याय मिल सके। पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक जानकारी भी प्राप्त की। कई मामलों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.