छपरा, जनवरी 31 -- छपरा ,हमारे संवाददाता। प्रेक्षागृह में शनिवार की संध्या सारण पुलिस की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता सीनियर एसपी विनीत कुमार ने की । बैठक में जिले के सभी कार्यालय व शाखा प्रभारी उपस्थित रहे, जिससे इसे प्रशासनिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक का मुख्य उद्देश्य पुलिस कार्यालयों व विभिन्न शाखाओं के संचालन को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी और अनुशासित बनाना था। वरीय पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि एक सशक्त और उत्तरदायी पुलिस व्यवस्था के लिए समयबद्ध कार्य निष्पादन, स्पष्ट कार्य विभाजन और आपसी समन्वय पर बल आवश्यक है। उन्होंने सभी कार्यालय प्रभारियों को निर्देश दिया कि अभिलेखों का सुव्यवस्थित और अद्यतन संधारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी समय आवश्यक जानकारी सह...