रुद्रपुर, जनवरी 7 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर पुलिस लाइन में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल और उसके साथी के साथ प्लॉट बेचने के नाम पर 28 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि उन्होंने लोन लेकर और अपनी पुश्तैनी जमीन बेचकर प्लॉट लिया था, लेकिन अब बिल्डर रजिस्ट्री में कराने में आनाकानी कर रहे हैं। एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने डायनामिक/गार्डन सिटी के चार डायरेक्टरों पर धोखधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। नईम खान निवासी रिज़र्व पुलिस लाइन में कांस्टेबल घुड़सवार के पद पर तैनात हैं। उन्होंने अपने साथी मोहम्मद यार खान निवासी पंतनगर यूनिवर्सिटी के साथ वर्ष 2023 से पूर्व डायनामिक गार्डन सिटी में 28 लाख 11 हजार का प्लॉट बुक कराया था। पूरा भुगतान करने के बाद मार्च 2023 में कंपनी की ओर से अलॉटमेंट लेटर जारी किया गया। उस समय कॉलोनी क...