लखनऊ, मई 13 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता यह भी पढ़ें- पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 8 से 10 जून की नकलविहीन कराएं: मुख्य सचिव मुख्य सचिव एसपी गोयल ने कहा है कि 8 से 10 जून तक होने वाली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को नकल विहीन कराया जाए। उन्होंने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों व वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।परीक्षा के विवरण बैठक में अध्य्क्ष पुलिस भर्ती बोर्ड एसबी शिरडकर ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के 32,679 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 75 जिलों के 1180 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में सम्पन्न होगी। प्रथम पाली पूर्वान्ह 10 से मध्यान्ह 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 3 से 5 बजे तक होगी। इसमें कुल 28,86,797 अभ्यर्थी शामिल होंगे।नकल रोकन...