गुड़गांव, मार्च 1 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। थाना सेक्टर-29 के बाहर पुलिस कर्मचारी से हाथ छुड़ाकर भागे झपटमार को गुरुग्राम पुलिस ने गांव ग्वाल पहाड़ी से गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी 26 फरवरी को पुलिस कस्टडी से भाग निकला था। 25 फरवरी को एक व्यक्ति ने थाना सेक्टर-29 में शिकायत दी थी कि 24 फरवरी को इफ्को चौक के समीप स्कूटी सवार दो युवकों ने उसका मोबाइल छीन लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों की पहचान दिल्ली के गांव मांडी की शांति कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय रवि और भीम कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय आदित्य के रूप में हुई थी। आरोपियों को 26 फरवरी को अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। अदालत से लौटने पर सेक्टर-29 थाने के बाहर से पुलिस कर्मी का हाथ छुड़ाकर रवि भाग गया था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.