पुलिस कस्टडी से फरार पत्नी की हत्या का आरोपी दरभंगा जंक्शन से धराया
दरभंगा, अक्टूबर 8 -- दरभंगा। कोलकाता पुलिस की अभिरक्षा से फरार पत्नी की हत्या के आरोपी मुश्ताक उर्फ आसिफ को आरपीएफ ने दरभंगा जंक्शन से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी 13155 मिथिलांचल एक्सप्रेस से भाग रहा था। पहचान सत्यापन और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बुधवार को आरपीएफ ने उसे कोलकाता पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी मूल रूप से समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पांध गांव का निवासी है। पुलिस के अनुसार, मुश्ताक के खिलाफ कोलकाता के गार्डन रीच थाने में पत्नी की हत्या का मामला दर्ज है। आरोपी 2 अक्टूबर की रात मेडिकल जांच के लिए जीआरएसजी अस्पताल ले जाने के दौरान चलती जीप से कूदकर भाग गया था। यह भी पढ़ें- डकैती कांड में 13 साल से फरार वांटेड शातिर गिरफ्तार इस मामले में गार्डन रीच थाने में अलग प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरपीएफ पोस्ट कमांड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.