बिहारशरीफ, मई 24 -- पुलिस कस्टडी में मारपीट के आरोपित की मौत परवलपुर थाने की पुलिस ने शनिवार को किया था गिरफ्तार कोर्ट ले जाने से पहले बिगड़ी तबीयत, पीएमसीएच में गयी जान फोटो : परवलपुर थाना-परवलपुर थाना। (फाइल फोटो) परवलपुर, निज संवाददाता। स्थानीय थाना की पुलिस ने मारपीट के एक आरोपित को गिरफ्तार किया था। कोर्ट ले जाने से पहले की उसकी तबीयत बिगड़ गयी। पुलिस कस्टडी में उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पटना के पीएमसीएच में शनिवार की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान सलेमपुर गांव निवासी देवनंदन प्रसाद के 35 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार के रूप में की गयी है।

गिरफ्तारी और तबीयत बिगड़नागांव के ही एक आदमी ने उसके अलावा चार अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। तब से वह फरार चल रहा था। शनिवार की सुबह तीन बजे पुलिस ने...