बागपत, अगस्त 9 -- बागपत। पुरा महादेव मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। आतंकी इनपुट मिलने के बाद मेला क्षेत्र में एटीएस और बम निरोधक दस्ते की टीमें नजर बनाए हुए है। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी मेला क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। यमुना और हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण गोताखोरों की टीम नाव के साथ तैनात की गई है। रविवार को पुरा महादेव मंदिर पर चार द्विवसीय श्रावण मेला शुरू हो गया। पहले ही दिन भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों की भीड़ उमड़ी रही। वहीं, पुलिस प्रशासन मेले को सकुशल संपन्न कराने की कयावद में जुटा हुआ है। आतंकी हमले का इनपुट मिलने के बाद लखनऊ से एटीएस टीम पुरा महादेव पहुंच चुकी है। वह बम निरोधक दस्ते के साथ मेला क्षेत्र की निगरानी कर रही है। संदिग्ध वस्तु दिखाई देने पर चेकिंग कर रही है। पहाड़ों ...