हाजीपुर, अप्रैल 15 -- गोरौल,संवाद सूत्र। एनएच-22 के गोरौल थाना के सामने बस चालकों ने सड़क जाम कर बवाल काटा। मोतिहारी निवासी चालक सोनू यादव का आरोप था कि दो पुलिस कर्मी सादे लिबास में पुलिस लाइन से जबरदस्ती गाड़ी में बैठ गये। बैठने के समय जब कहा गया कि यह गाड़ी लोकल जगहों पर नहीं रुकती है। इसके बाद भी दोनों नहीं माने और जबरन गाड़ी पर बैठ गये। इतना ही नहीं गोरौल थाना के सामने जबरदस्ती गाड़ी खड़ी कराकर उतर गये। जब पैसा मांगा तो गाली देते हुए मारपीट किया। उसके बाद कई बस चालक सड़क पर ही गाड़ी खड़ी कर विरोध प्रदर्शन करने लगे। यह भी पढ़ें- पुलिसकर्मियों के दुर्व्यवहार पर बस चालक भड़के, थाने को घेरा यहां तक कि थाने का घेराव भी किया। लगभग एक घण्टे तक यातायात पूर्णतः बाधित रहा। सड़क के दोनों लेन में गाड़ियों की लंबी कतारें लग गयी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सु...