हाथरस, अप्रैल 30 -- हाथरस। सदर कोतवाली क्षेत्र की मेंडू गेट चौकी में तैनात एक काउंस्टेबल का वर्दी में फिल्मी अंदाज में रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई है। अधिकारियों ने मामले की जांच सीओ सिटी को सौंप दी है। वायरल वीडियो में काउंस्टेबल विपिन यादव पुलिस की वर्दी में नजर आ रहा है। वीडियो में वह फिल्मी अंदाज में डायलॉगबाजी करते हुए एक्टिंग कर रहा है। बैकग्राउंड में म्यूजिक भी चल रहा है। काउंस्टेबल ने रील बनाकर खुद ही सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड कर दी। कुछ ही देर में वीडियो वायरल हो गया और हजारों लोगों तक पहुंच गया। वीडियो प्रसारित होने के बाद इंटरनेट मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग इसे अनुशासनहीनता बता रहे हैं तो कुछ इसे हल्के-फुल्के अं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.