पलामू, सितम्बर 23 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। रांची के बुढ़मू में गश्ती दल पर हुई फायरिंग के दौरान अपराधियों की गोली से घायल पुलिस कर्मी रामसरेख शर्मा अभी राज हॉस्पिटल में इलाजरत हैं। मूलतः पलामू जिले के उंटारी रोड थाने के सतबहिनी गांव के मूल निवासी मुन्नू शर्मा के चार पुत्रों में रामसरेख शर्मा बड़े हैं। ड्यूटी के दौरान अपराधियों ने गोली चलाई थी जिसमें उनके पैर में गोली लगी है। गोली लगने की सूचना मिलते ही परिजनों व गांव के लोगों में खलबली मच गई। परिजन सहित गांव के कई लोग सोमवार की सुबह होते ही रांची के लिए रवाना हो गये थे। घटना की खबर से नवरात्र का उत्साह फीकी हो गयी थी। लेकिन हॉस्पिटल से आई खतरे से बाहर होने की खबर से लोगों ने राहत की सांस ली। गांव के लोग अस्पताल से राहत भरी खबर के बाद दुगने उत्साह से घायल जवान के जल्द स्वस्थ होने की कामना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.