मऊ, जून 6 -- मऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पुलिस लाइन परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया। साथ ही उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस कर्मियों से कम से कम एक पौधा लगाने एवं उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए। यह भी पढ़ें- जिले में विश्व पर्यावरण दिवस पर रोपे गए 3.77 लाख पौधे यह भी पढ़ें- राजघाट गंगा घाट पर डीएम-एसपी ने भी रोपे पौधे यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण ...