हापुड़, जून 19 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम मुरादपुर के पास युवकों को शराब ले जाते हुए टोकने पर बेखौफ युवकों ने दो पुलिस कर्मियों पर लाठी डंडों और शराब की बोतलों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस मामले में फरार दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि फरार अन्य आरोपियों को भी जल्द गिफ्तार कर लिया जाएगा। शुक्रवार की रात को करीब एक बजे थाना हापुड़ देहात में तैनात हैड कांस्टेबल दौलत राम और कांस्टेबल अभिषेक त्यागी लेपर्ड बाईक से गश्त करते हुए मुरादपुर निजामपुर के पास पहुंची। तभी एक बाइक सवार तीन युवक संदिग्ध हालत में आते दिखाई दिए। यह भी पढ़ें- पुलिस कर्मियों पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार पुलिस कर्मियों ने उनकी जांच की तो उनके पास शराब की बोलतें मिली थी। पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपीयों ने अपने स...