बागपत, मई 15 -- बागपत। छपरौली थाना क्षेत्र की एक युवती ने पुलिसकर्मियों पर थाने के भीतर मारपीट, अभद्र व्यवहार और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाया है। पीड़िता ने डीएम से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का आरोप है कि पूछताछ के नाम पर उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया, जिससे वह मानसिक रूप से बेहद आहत और भयभीत है। बताया कि 5 मई को पुलिस ने उसकी एक परिचित महिला की गुमशुदगी के मामले में पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। वह पुलिस के सहयोग के लिए थाने पहुंची थी, लेकिन वहां उसके साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया। यह भी पढ़ें- महिला से छेड़छाड़ के आरोप में दरोगा निलंबित, जांच जारी आरोप लगाया कि पूछताछ के दौरान महिला दरोगा ने उसके साथ गाली-गलौज की। क्राइम इंस्पेक्टर सहित कुछ पुलिसकर्मियों ने उसे थप्पड़ मारे, अमानवीय व्यवहार किया गया।...