मऊ, अगस्त 17 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली में ब्रह्माकुमारी संस्थान की ओर से 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभियान भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के गृह मंत्रालय के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। ब्रह्माकुमारी आरती दीदी ने कहा कि नशे की बढ़ती चुनौती पर सामूहिक जन जागरण की आवश्यकता पर बल दिया तथा प्रत्येक नागरिक से नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर सभी उपस्थित नागरिकों ने राष्ट्रीय नशा मुक्ति प्रतिज्ञा लेकर स्वयं नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी नशा मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मंजू, सती राम ,लखन, नगीना, शेषनाग आदि उपस्थित रहे।-----------------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...