संतकबीरनगर, अप्रैल 6 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के रिजर्व पुलिस लाइन में योग एवं हार्ट फुलनेस मेडिटेशन सत्र का आयोजन हुआ। जिसमें पुलिस कर्मियों को तनाव प्रबंधन के गुर सिखाएं गए। विशेषज्ञ प्रशिक्षक योगाचार्य सीताराम बाबा की टीम एवं हार्टफुलनेस मेडिटेशन ट्रेनर आनन्द कुमार, अभय कुमार श्रीवास्तव, मनीष राय द्वारा सत्र का संचालन किया गया। प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों, श्वांस-प्रश्वास तकनीकों एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया। जिससे तनाव मुक्ति एवं मानसिक एकाग्रता विकसित हो सकें। प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित योग एवं ध्यान से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। मानसिक संतुलन बना रहता है तथा विषम परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर होती है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...